कोरोना काल में धरती पर लॉकडाउन से कम हो गया था चंद्रमा का तापमान, वैज्ञानिकों का बड़ा दावा

Must Read

शोधकर्ताओं ने पता लगाया है कि कोरोना महामारी के दौरान धरती पर लगे लॉकडाउन का असर चंद्रमा पर भी पड़ा था। अप्रैल-मई 2020 के दौरान चंद्रमा की सतह के तापमान में असामान्य गिरावट देखी गई थी। कोरोना से बचाव के लिए लगे लॉकडाउन के कारण पृथ्वी से निकलने वाले विकिरण में कमी आई जिससे चंद्रमा के तापमान में गिरावट देखी गई।

पीटीआई, शोधकर्ताओं ने पता लगाया है कि कोरोना महामारी के दौरान धरती पर लगे लॉकडाउन का असर चंद्रमा पर भी पड़ा था। अप्रैल-मई 2020 के दौरान चंद्रमा की सतह के तापमान में असामान्य गिरावट देखी गई थी। कोरोना से बचाव के लिए लगे लॉकडाउन के कारण पृथ्वी से निकलने वाले विकिरण में कमी आई, जिससे चंद्रमा के तापमान में गिरावट देखी गई। रात के तापमान में लगभग 8-10 केल्विन का परिवर्तन देखा गया।

जर्नल मंथली नोटिस ऑफ द रायल एस्ट्रोनामिकल सोसाइटी: लेटर्स में यह अध्ययन प्रकाशित हुआ है। फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी, अहमदाबाद के शोधकर्ता के. दुर्गा प्रसाद और जी. एम्बिली ने अध्ययन में कहा, चंद्रमा संभवत: पृथ्वी पर जलवायु परिवर्तन का अध्ययन करने के लिए प्लेटफार्म के रूप में काम कर सकता है।

Latest News

सुपोषण की दिशा में महिला बाल विकास विभाग द्वारा अच्छा काम किया जा रहा है : मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

कोरबा 30 सितंबर 2024/ महिला बाल विकास विभाग के माध्यम से जिले में सुपोषण की दिशा में अच्छा कार्य...

More Articles Like This