हास्‍टल में फांसी लगाकर छात्रा ने की खुदकुशी, एक दिन पहले घर से वापस लौटी थी

Must Read

The student committed suicide by hanging herself in the hostel

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के हास्टल में 21 वर्षीय छात्रा का शव फंदे में लटका मिला। तेलीबांधा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि अब तक खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार छात्रा चेतना पटेल एक दिन पहले ही अपने घर से आई आई थी। उसके रूम में फंदे में लटकता शव मिला।

तेलीबांधा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ की रहने वाली चेतना पटेल का शव हास्टल के कमरे में मिला है। सूचना के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार छात्रा दोपहर 12.30 बजे अन्य छात्राओं के साथ दोपहर में खाना खाने गई। इसके बाद पड़ोस के रूम में रहने वाली छात्रा लगभग तीन बजे उसके रूम को बाहर से खटखटाया। लेकिन दरवाजा नहीं खुला। उसे लगा वह सो रही है।

इसके बाद वह छह बजे फिर दरवाजा खटखटाई तो फिर दरवाजा नहीं खुला। उसने आजाद दी। जब कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो फोन किया। फोन भी नहीं उठने पर वार्डन को इसकी जानकारी दी। तत्काल वार्डन पहुंची और देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद किसी कदर से दरवाजा खोलकर देता तो छात्रा फंदे में लटकी हुई थी।

Latest News

लोन की राशि 5,29,272 रूपये गबन करने वाले ब्रांच मैनेजर को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूरजपुर। दिनांक 16.03.2024 को देवेन्द्र यादव निवासी ग्राम लौदा, थाना अलीनगर, जिला चंदौली उत्तरप्रदेश वर्तमान निवासी अम्बिकापुर ने थाना...

More Articles Like This