राज्य सरकार ने जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज के निधन पर राजकीय शोक का किया ऐलान
रायपुर। राज्य सरकार ने जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज के निधन पर राजकीय शोक का ऐलान किया है। आदेश में सरकार ने लिखा, जैन मुनि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी के देहावसान पर राज्य शासन एतद्द्वारा प्रदेश में दिनांक 18 फरवरी 2024 को आधे दिवस का राजकीय शोक घोषित करता है।