भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को किया कलंकित, दो सगे भाइयों ने मिलकर बहन के साथ दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम

Must Read

भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को किया कलंकित, दो सगे भाइयों ने मिलकर बहन के साथ दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम

मैहर: मध्य प्रदेश के मैहर से भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां दो सगे भाइयों ने मिलकर गोद ली हुई नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बड़ा भाई लंबे समय से लड़की का यौन शोषण कर रहा था। बड़े भाई की देखा देखी छोटा भाई की भी नीयत डोल गई और वही लड़की से दुष्कर्म करने लगा। पीड़ित नाबालिग लड़की रिश्ते में उनकी बहन लगती है।

14 वर्षीय पीड़िता करीब 9 साल से अपने मामा के घर रहती थी। जब वह बड़ी हुई तो ममेरा बड़ा भाई उसके साथ जोर जबर्दस्ती करने लगा। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी देता था। इसके बाद ममेरा छोटा भाई भी मौका मिलते ही उसकी आबरू लूटने लगा। दोनों भाई बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। लंबे समय से शोषण का शिकार हो रही नाबालिग लड़की के सब्र का बांध आखिरकार टूट गया और उसने पुलिस में इसकी शिकायत कर दी।

शिकायत मिलने के बाद मैहर थाना पुलिस ने महाराज नगर में रहने वाले दो आरोपी भाइयों को अपनी फुफेरी बहन से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 डीए, 450, 506, 34 और 5/6 पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। बड़े भाई का नाम विवेक मल्हार है, जबकि छोटा भाई नाबालिग है।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This