चूहे ने बचाई पूरे परिवार की जान, धराशायी मकान से बाहर निकलने में की मदद, जानिए पूरा मामला

Must Read

चूहे ने बचाई पूरे परिवार की जान, धराशायी मकान से बाहर निकलने में की मदद, जानिए पूरा मामला

राजस्थान से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। मामला धौलपुर जिले में राजाखेड़ा क्षेत्र के गांव सिकरौदा का है। जहां एक मकान जमींदोज होने वाला था तभी भगवान बन कर आए चूहे ने एक परिवार की जान बचा ली।

जानकारी के मुताबिक सिकरौदा गांव में एक परिवार चैन की नींद सो रहा था। तभी परिवार के लोगों को एक चूहा परेशान करने लगा। जिससे परिवार की आंख खुल गई और वे सभी जाग गए। घबराकर परिवार के सभी सदस्य दौड़कर बाहर निकल गए। जैसे ही वे घर से बाहर निकले, उनके मकान का एक हिस्सा अचानक से धराशायी हो गया। अगर वे घर से बाहर नहीं निकलते तो परिवार के साथ कुछ भी अनहोनी हो सकती थी।

परिवार के लोग का कहना है कि वे परिवार और घर आए रिश्तेदार अलग अलग कमरों में सो रहे थे। तभी अचानक एक चूहा कूदकर उनके ऊपर आ गिरा जिससे वो एकदम जाग गए। ठीक उसी पल उन्हें अहसास हुआ कि कुछ दरकने सरकने की आवाजें आ रही हैं तो वे अपने परिजनों और रिश्तेदार को जगाकर बाहर भागे। साथ ही पिछवाड़े में बंधे पशुओं को भी खोलकर घर से दूर कर दिया। तभी घर के पीछे का हिस्सा भरभराकर ढह गया। जिसके चलते उनके परिवार, रिश्तेदार ओर कीमती पशुओं की जान बच गई। उन्होंने बताया कि चूहा संभवत: भगवान का दूत साबित हुआ।

बताया जा रहा है कि मकान गिरने से 6 क्विंटल गेहूं, 5 क्विंटल सरसों, 9 क्विंटल बाजरा, एक फ्रिज, मिक्सी, एक चारपाई, बाइक, स्टार्टर, 40 किलो तेल सरसों, 13 देसी घी, चारा कूटने की मशीन व अन्य घरेलू सामान जिसकी कीमत डेढ़ लाख थी, इसमें नष्ट हो गया।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This