भांग पीने से कर रहे अजीबो गरीब हरकत, 16 से अधिक लोग हुए बीमार

Must Read

भांग पीने से कर रहे अजीबो गरीब हरकत, 16 से अधिक लोग हुए बीमार

महाशिवरात्रि पर्व के दिन प्रसाद के तौर पर दूध में मिलाकर भांग का वितरण किया गया। भांग पीने से 16 से अधिक व्यक्ति बीमार पड़ गए। जिसमें एक 15 वर्षीय नाबालिग भी शामिल है। बीमार व्यक्तियों का इलाज शहर के निजी अस्पतालों व शासकीय अस्पताल में किया जा रहा है।

दरअसल शनिवार को महाशिवरात्रि पर्व जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। शिव मंदिरों में प्रसाद के रूप में भंडारा का आयोजन किया था। इसी तरह शहर के जय स्तंभ चौक के पास कुछ युवकों द्वारा प्रसाद के रूप में भांग का वितरण किया गया। इस दौरान वहां से गुजरने वाले लोग भगवान का प्रसाद समझकर भांग का सेवन किये। जिसके कुछ घंटे बाद सबकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई।

जानकारी के अनुसार नगर के स्वास्थ्य संचय निजी अस्पताल में और जिला अस्पताल में दोनों जगह दर्जन भर से अधिक मरीज भर्ती हुए हैं। जो सांस लेने की समस्या से लेकर पेट दर्द, सीने में दर्द और सिर दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल में भर्ती हुए। इसके साथ कुछ व्यक्ति बेसुध हैं। कई लोग बात नहीं कर पा रहे हैं। तो कई लोग अजीबोगरीब हरकते कर रहे हैं। जिनमें कईयों को ग्लूकोज के बोतल भी चढ़ाएं गए। भांग पीने के कारण बीमार हुए लोगों की संख्या बढ़ सकती हैं, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। क्योंकि कई लोग ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे हुए थे। जिन्होंने प्रसाद के रूप में भांग का सेवन किया है।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This