Friday, January 16, 2026

पंजाबी सिंगर के घर फायरिंग करने वाला कनाडा में गिरफ्तार

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

जालंधर ,पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर के बाहर फायरिंग के मामले में कनाडा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। कनाडा पुलिस का मानना ​​है कि इस मामले में फरार चल रहा दूसरा आरोपी भारत भाग गया है। यह घटना करीब 2 महीने पहले 2 सितंबर को हुई थी। तब से कनाडा पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार संदिग्ध की पहचान विन्निपेग के 25 वर्षीय अबजीत किंगरा के रूप में हुई है। आरोपी अभिजीत किंगरा को ओंटारियो से गिरफ्तार किया गया है। उसे शुक्रवार को ओंटारियो की अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने कहा कि दूसरे संदिग्ध का गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। दूसरे आरोपी की पहचान 23 वर्षीय विक्रम शर्मा के रूप में की गई है, जो विन्निपेग में रहता था लेकिन पुलिस को अब लगता है कि वह भारत में है।

एपी ढिल्लों का घर वैंकूवर इलाके में है। उनके घर पर फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो के मुताबिक, एक शूटर ने गेट के बाहर से 11 गोलियां चलाईं। उसने काले कपड़े पहने हुए थे। लॉरेंस गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली। गैंग के गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया।

9 अगस्त को सिंगर एपी ढिल्लों का गाना ‘ओल्ड मनी’ बॉलीवुड स्टार सलमान खान के साथ रिलीज हुआ था। फायरिंग को इसी से जोड़कर देखा गया था।

सिंगर के घर पर फायरिंग करने के बाद लॉरेंस गैंग के कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली। जिसमें लिखा, ‘राम राम जी सभी भाइयों को। 1 सितंबर की रात कनाडा में 2 जगह पर फायरिंग हुई है। एक विक्टोरिया आइलैंड और वुडब्रिज टोरंटो में। दोनों वारदातों की जिम्मेदारी मैं रोहित गोदारा (लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप) लेता हूं।’

Latest News

Aaj Ka Rashifal : आज कैसा रहेगा आपका दिन? इन राशियों के लिए शुरू होगा शुभ समय

Aaj Ka Rashifal : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज 16 जनवरी 2026 का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक...

More Articles Like This