तेंदुओं की संख्या बढ़ी, देश में अब इतने हजार हुई संख्या, मप्र में सर्वाधिक 3,907

Must Read

The number of leopards increased, highest in Madhya Pradesh 3,907

नई दिल्ली। देश में तेंदुओं की संख्या 7.9 फीसदी बढ़कर 13,874 पहुंच गई है। सबसे ज्यादा 3,907 तेंदुए मध्य प्रदेश में हैं। वहीं, यूपी में कुल 371 तेंदुए हैं। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को तेंदुओं की स्थिति रिपोर्ट जारी की।

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण व भारतीय वन्य जीव संस्थान ने राज्य वन विभागों के सहयोग से तैयार रिपोर्ट में बताया है कि आखिरी बार गणना 2018 में हुई थी। तब 12,852 तेंदुए थे। अब 13,874 की आबादी के साथ तेंदुओं की आबादी में स्थिर वृद्धि दिखाई देती है।

बाघों व उनकी अन्य प्रजातियों के लिए वैश्विक नेटवर्क

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बाघों व अन्य बड़ी बिल्लियों के संरक्षण के लिए वैश्विक नेटवर्क स्थापित करने के लिए इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (आईबीसीए) को मंजूरी दी है। इसके तहत पांच साल की अवधि के लिए 150 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। आईबीसीए का मुख्यालय भारत में होगा। इसमें इन प्रजातियों वाले 96 देश शामिल हैं। भारत में इनकी सात प्रमुख प्रजातियों में से बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ और चीता पाए जाते हैं।

Latest News

*बांद्रा में नए उच्च न्यायालय परिसर का भूमि पूजन, मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने किया शिलान्यास*

*मुंबई, 23 सितंबर:* बॉम्बे हाई कोर्ट के प्रस्तावित नए परिसर का भूमि पूजन समारोह आज बांद्रा पूर्व में आयोजित...

More Articles Like This