बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री की शादी की ख़बर आई सामने, आम आदमी पार्टी के नेता के साथ बनेगी जोड़ी
परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की शादी की खबरें सोशल मीडिय पर वायरल हो रही हैं, खबर है कि दोनों बहुत जल्द शादी करने वाले हैं। अब इन खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पहुंच चुकी हैं।
एयरपोर्ट से प्रियंका की तस्वीरें आई हैं जिसमें उनकी गोद में उनकी बेटी और साथ में निक जोनस नजर आ रहे हैं। प्रियंका के साथ उनके परिवार के अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं। अब इन तस्वीरों से साफ हो गया है कि परिणीति और राघव जल्द ही शादी कर सकते हैं। मीडिया में पहले ही खबर आ गई थी कि परिणीति और राघव की शादी अटेंड करने प्रियंका मुंबई पहुंचने वाली हैं।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा हाल ही में साथ में लंच और डिनर डेट पर नजर आए। उसके बाद परिणीति मनीष मल्होत्रा के घर भी पहुंची। लोगों का कहना है कि परिणीति शादी की ड्रेस के लिए मनीष मल्होत्रा के घर पहुंची थीं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस पहली बार इंडिया आई है। एयरपोर्ट पर तीनों को साथ देखकर फैंस बेहद खुश हुए।