गर्भवती युवती की हत्या का हुआ खुलासा, जेठ ने दुष्कर्म करने का किया प्रयास, विरोध करने पर की हत्या

Must Read

गर्भवती युवती की हत्या का हुआ खुलासा, जेठ ने दुष्कर्म करने का किया प्रयास, विरोध करने पर की हत्या

बिलासपुर में इंदु चौक स्थित 7 माह की प्रेग्नेंट युवती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। दरअसल, जेठ ने अपनी बहू की गला दबाकर हत्या कर दी थी। युवती का पति पीटर सिंह रात से नागपुर जाने के लिए निकला था, इस कारण पुलिस का शार मृतिका के पति पर ही था। लेकिन पूछताछ और छानबीन के बाद खुलासा हुआ कि युवती के जेठ ने ही गला दबाकर हत्या की थी, उसके बाद आरोपी चुपचाप आकर अपने कमरे में सो गया। परिजनों को युवती की मौत का सुबह ही पता चला।

इंदु चौक जरहाभाटा निवासी पीटर सिंह पैरों से दिव्यांग है और वह चौक पर दाबेली बेचकर परिवार चलाता है। पीटर सिंह की 21 साल की पत्नी सत्या भी उसके रहती थी । दूसरे रिश्तेदार भी साथ रहते थे । सत्या गर्भवती थी। सोमवार की रात पीटर कृत्रिम पैर लगवाने के लिए नागपुर जाने निकले। इस दौरान घर में उनकी पत्नी सत्या सिंह, भांजा बंटी और बड़ा भाई प्रकाश थे। मंगलवार की सुबह परिवार के सदस्य जब जागे तो सत्या अपने बिस्तर में मृत पड़ी थी। उसके चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान थे। पीटर रात से घर से निकला था इस कारण सभी का शक महिला के पति पर ही था। लेकिन पुलिस की जांच के बाद शक की सुई पीटर के बड़े भाई प्रकाश सिंह पर पड़ी। प्रकाश सिंह के कपड़ों पर भी खून के छींटे थे।

पीटर सिंह का बड़ा भाई प्रकाश सिंह (28) शराब पीने का आदी है। सोमवार की रात उसका भाई पीटर सिंह नागपुर चला गया, जिसका फायदा उठाकर वह अपनी भाई बहू को अकेली पाकर उसके कमरे में घुस गया और दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। इस दौरान उसने रेप करने की कोशिश भी। विरोध करने पर उसने बहू सत्या के साथ मारपीट भी की। फिर बाद में उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और अपने कमरे में जाकर सो गया।

प्राथमिक पूछताछ के बाद पुलिस ने जेठ प्रकाश सिंह, भांजा बंटी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में वह पुलिस को गुमराह कर रहा था। इधर बंटी ने बताया कि देर रात उसके मामा ने कमरे का दरवाजा खुलवाकर विवाद किया। इससे उसकी नींद खराब हो गई। पूछताछ में पता चला कि आरोपित प्रकाश शराब पीकर परिवारवालों से आए दिन विवाद करता है। उसकी हरकतों से परेशान होकर उसकी पत्नी मायके चली गई है। सोमवार की रात पीटर अपने पैर लगवाने के लिए नागपुर निकल गया। इसके बाद शराब के नशे में उसकी नीयत बिगड़ गई। उसने कमरा खुलवाकर अपनी बहू से जबरदस्ती की कोशिश की थी। इसके कारण वह उठकर दूसरे कमरे में चला गया था।

महिला के शरीर में चोट के निशान थे। इसके कारण पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर चल रही थी। प्राथमिक पूछताछ के बाद पुलिस कई एंगिल से इसकी जांच कर रही थी। सत्या के पति को फोन कर रायपुर से आने के लिए कहा गया। इस पर वह तुरंत नागपुर से निकल गया। इधर पुलिस उससे मोबाइल पर संपर्क में थी। दो जवानों को उसे लाने के लिए भेजा गया था। जवान राजनांदगांव से उसके पीछे लग गए। उसके रायपुर पहुंचते ही जवानों ने हिरासत में ले लिया था।

घटना के बाद पुलिस टीम सत्या के मायके वालों से भी घटना की जानकारी ले रही थी। सत्या के चाचा ने रमाकांत कोसले ने बताया कि वह ससुराल में खुश नहीं थी। इसके कारण वह कुछ दिन पहले मायके चली गई थी। 10 दिन पहले पीटर उसे मनाने के लिए गया था। इसके बाद उसे लेकर घर आया था।

Latest News

छत्तीसगढ़ में 13 डिप्टी कलेक्टरों को मिली नियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया...

More Articles Like This