Thursday, December 11, 2025

जज को बदमाशों ने घेरा पीछा किया असलहे दिखाए

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

अलीगढ़ ,कुख्यात सुंदर भाटी को उम्रकैद की सजा सुनाने वाले जज को अलीगढ़ में हाईवे पर बदमाशों ने घेर लिया। असलहों से लैस बोलेरो सवार 5 बदमाशों ने जज की कार रोकने की कोशिश की। फर्रुखाबाद में विशेष न्यायाधीश (ईसी एक्ट) अनिल कुमार का बदमाशों ने काफी दूर तक पीछा किया।

जज ने बचकर निकलने की कोशिश की तो बदमाशों ने कई बार असलहा दिखाकर उन्हें धमकी दी। इसी बीच जज ने अलीगढ़ की सोफा पुलिस चौकी पर रुक कर खुद को बचाया। पुलिस चौकी देखकर बदमाश वहां से भाग गए। घटना 29 अक्टूबर की शाम 8 बजे के आसपास की है। जज ने इस मामले में चौकी इंचार्ज सोफा और SSP के PRO को सूचना दी। फोन पर खैर थाना प्रभारी निरीक्षक डीके सिसोदिया को भी सूचना दी। इसके बाद 8 नवंबर को 5 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ खैर थाने में मामला दर्ज करवाया। हालांकि मामला जज से जुड़ा था, इसके चलते पुलिस ने खुलासा नहीं किया।

सुंदर भाटी हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद 23 अक्टूबर को सोनभद्र जेल से रिहा हुआ। इसके 6 दिन बाद 29 अक्टूबर को न्यायाधीश का पीछा किए जाने की घटना हुई है।

FIR के मुताबिक, जज ने घटना की साजिश में सुंदर भाटी गैंग के शामिल होने का अंदेशा जताया है। वारदात 29 अक्टूबर की शाम 8 बजे के आसपास की है। जज अनिल कुमार घटना वाले दिन फर्रुखाबाद से नोएडा स्थित अपने घर जा रहे थे। वह खैर को पार कर यमुना एक्सप्रेस-वे पर जाने के लिए जट्टारी की ओर जा रहे थे, इसी बीच सफेद रंग की बोलेरो UP 81-7882 सवार बदमाशों ने उनका पीछा शुरू कर दिया।

Latest News

Police Fitness : अनुशासनहीनता पर होगी कड़ी कार्रवाई, IG का स्पष्ट निर्देश

Police Fitness : छत्तीसगढ़ पुलिस में फिटनेस को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सरगुज़ा रेंज के आईजी दीपक...

More Articles Like This