बाबा साहब अम्बेडकर चौक सौंदर्यीकरण के लिए मंत्री ने दिए 10 लाख रुपए… जितना मुझसे होगा दूंगा…….जयसिंह अग्रवाल

Must Read

बाबा साहब अम्बेडकर चौक सौंदर्यीकरण के लिए मंत्री ने दिए 10 लाख रुपए… जितना मुझसे होगा दूंगा…….जयसिंह अग्रवाल

कोरबा – राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के तत्वावधान में 1मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के पावन अवसर पर कोरबा के घंटा घर में स्थित डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर की मूर्ति के समक्ष आयोजित विशाल समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग के केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा की राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत द्वारा लगातार समाज के कमजोर और श्रमिक वर्गों में उनके अधिकारों और कल्याण के काम किए जा रहे हैं।

यह अच्छा लगता हैं हम और हमारी सरकार क्षेत्र के विकास और हर वर्ग की बेहतरी के लिए काम कर रही है खासकर बाबा साहब अम्बेडकर और भारत के संविधान के सम्मान में मैंने पिछली बार 10 लाख रुपयों से बाबा साहब की मूर्ति स्थल के सौंदर्यीकरण के लीए घोषित किया था आज मैं उसका भूमिपूजन भी करवा दिया अब आगे भी बाबा साहब और भारत के सम्मान में मुझसे जो भी होगा और लाखो रुपया अपनी निधि से जरूर दूंगा।

राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के संयोजक एवं कार्यक्रम के संचालक गोपाल ऋषि कर भारती ने कहा कि कोरबा के विधायक और केबिनेट मंत्री लगातार 4 वर्षों से कई विपरीत परिस्थितियों और संकटों का सामना करते हुए जनता के विकास कार्यों के लिए संघर्ष तक करते हुए दिख रहे हैं यह सब देख रहे हैं हमारे कई लोग कांग्रेस पार्टी में ना होकर भी भाजपा को हराने की मिशन में जयसिंह जी को मजबूरी में ही सही पर जितना पड़ता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाराष्ट्र के पूर्व सांसद और ओबीसी बहुजन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. खुशाल बोपचे ने कोरबा वासियों को श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी पिछड़े ,कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए आरक्षण व्यवस्था को दुरुस्त करने ओबीसी की सही गिनती करके संख्यानुसार आरक्षण तय करने पर जोर दिया। मंचीय कार्यक्रम के पूर्व मुख्य अतिथि जयसिंह अग्रवाल द्वारा बाबा साहब अम्बेडकर मूर्ति स्थल के सौंदर्यीकरण का भूमिपूजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों में कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद,सभापति श्याम सुंदर सोनी, महिला आयोग की सदस्य अर्चना उपाध्याय ,राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी की अध्यक्ष उर्मिला मार्को , ओ बी सी बहुजन महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव गणेश पार्धी ,जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान,मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष मिर्जा जाहिद बेग , प्रदेश प्रभारी इंजिनियर रामफल मां मांडरे , जिला उपाध्यक्ष एफ डी मानिकपुरी कांग्रेस के जिला संयुक्त महासचिव महेंद्र थवाईत ,मोर्चा के प्रदेश सचिव डॉ. संतोष यादव ,सतनामी समाज के अध्यक्ष यू आर महिलांगे,जिला की महासचिव एवं कार्यक्रम की प्रमुख आयोजक सुश्री अनीता राठौर,मोर्चा के जिला संयोजक क्रांति कुमार साव,प्रदेश सचिव उपेन्द्र राठौर ,मीरा पोर्ते,रूपा महिलांगे ,प्यारेदास महंत,सतपाल दास महंत,गायत्री साहू,शीतला साहू,रीमा नवरंगे,स्मृति जॉन,के साथ बड़ी संख्या में कई विद्यालयों के बच्चो और शिक्षकों के साथ दिव्यांगों ,श्रमिको और बड़ी संख्या में महिलाओ ने भाग लिया सबको बर्तन और भोजन दान किया गया।

बच्चों और महिला समूहों के नृत्य और संगीत का आयोजन किया गया।मंत्री द्वारा महापौर राजकिशोर, अनीता राठौर, डा संतोष यादव,एफ डी मानिकपुरी, मिर्जा जाहिद बेग, महेंद्र थवाईत सरपंच मालीकराम कंवर ,के साथ ही मरणोपरांत स्व.जितेंद्र साहू,और कामरेड नवरंगलाल के नाम उनके परिवार को कोरबा रत्न से सम्मानित किया गया।

Latest News

लोन की राशि 5,29,272 रूपये गबन करने वाले ब्रांच मैनेजर को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूरजपुर। दिनांक 16.03.2024 को देवेन्द्र यादव निवासी ग्राम लौदा, थाना अलीनगर, जिला चंदौली उत्तरप्रदेश वर्तमान निवासी अम्बिकापुर ने थाना...

More Articles Like This