कार से लड़की को 13 किलोमीटर तक घसीटा, शरीर से कपड़े उतर गए, दोनो पैर भी कट गए, फिर हो गई दर्दनाक मौत…

Must Read

The girl was dragged by car for 13 kilometers, clothes were removed from her body, both legs were also cut off, then she died a painful death.

राजधानी दिल्ली में नए साल के जश्न के बीच एक दिल दहलाने वाली और इंसानियत को शर्मसार करने वाली ह्रदय विदारक घटना सामने आई है, जहां कंझावला इलाके में 5 लड़कों ने लड़की को कार से इतना घसीटा की लड़की की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस को लड़की की लाश निर्वस्त्र और लहूलुहान मिली थी।

लड़की शनिवार-रविवार के बीच रात स्कूटी से घर जा रही थी उसी दौरान कार से उसका एक्सीडेंट हो गया, एक्सीडेंट के बाद दरिंदे युवकों ने लड़की को 13 किलोमीटर तक सड़क पर घसीटा जिसकी वजह से लड़की की तुरंत मौत हो गई। इस दिल दहला देने वाली वारदात में सभी पांच आरोपी लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक कंझावला इलाके में पुलिस को पीसीआर कॉल मिली थी, कॉल पर यह कहा गया था कि एक बलेनो कार से एक लड़की को घसीटा जा रहा है। करीब 3: 23 मिनट में लड़की की लाश सड़क पर लहूलुहान मिली थी। जहां उसे इतना घसीटा गया था कि उसके सारे कपड़े अलग हो गए थे शरीर पर काफी चोट थी और लड़की ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। लड़की के शरीर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे, दोनों पैर कट गए थे। बताया जा रहा है कि लड़की एक इवेंट कंपनी में काम करती थी और घटना के समय रात में वह ड्यूटी से लौट रही थी।

इस मामले में पुलिस ने पांचो लडको को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनकी कार जब्त कर ली है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लड़के शराब के नशे में थे, जोकि मुरथल सोनीपत से वापस अपने घर मंगोलपुरी लौट रहे थे। उसी दौरान सुल्तानपुरी के पास लड़की की स्कूटी का एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद लड़की कार के नीचे फंस गई और आरोपी लड़के करीब 13 किलोमीटर दूर तक इसको घसीटते रहे। कंझावला के जोंटी गांव के पास एक राहगीर ने लड़की की लाश को कार के नीचे फंसे हुए देखा कॉल की और पुलिस को इस हादसे की जानकारी दी।

इस दौरान मृतक अपने घर में कमाने वाली अकेली सदस्य थी। मृतक के परिवार मे दो छोटे भाई बहन है। जहां पिता की मौत हो चुकी है और मां बीमार रहती है। जहां कल देर रात की मृतक एक प्राइवेट फंक्शन में वेलकम गर्ल का काम करके वापस लौट रही थी। उसी दौरान एक हादसे का शिकार हुई। फिलहाल गाड़ी चला रहे आरोपी अमित उसके साथ आगे बैठे कालू समेत तीन और युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This