पूरे रीति-रिवाजों के साथ युवती ने की भगवान भोलेनाथ से विवाह

Must Read

पूरे रीति-रिवाजों के साथ युवती ने की भगवान भोलेनाथ से विवाह

मध्य प्रदेश के दतिया जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है जहां दतिया की रहने वाली निकिता ने भगवान भोलेनाथ से विवाह किया है। पूरे रीति-रिवाजों के साथ भगवान भोलेनाथ और निकिता का विवाह किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दतिया की रहने वाली निकिता बचपन से ही शिव भक्ति में लीन रहती थी। निकिता पास के ही ब्रह्मकुमारी आश्रम में जाने लगी और धीरे-धीरे उनकी भक्ति प्रगण होती गई निकिता ने एमबीए की पढ़ाई पूरी की फिर भी शिव भक्ति कम नहीं हुई। आज के इस चकाचौंध की दुनिया में भी भक्ति का ऐसा अनोखा मिसाल देखने को मिला है।

इस विवाह से निकिता के माता-पिता भी बहुत खुश हैं। पूरे रीति-रिवाजों से निकिता का विवाह भोलेनाथ के साथ की गई। इस विवाह में प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी शामिल हुए हैं।

Latest News

Pitra Paksha 2024: पितृ पक्ष में आपको सपने में दिखे ये सभी चीजें तो जाने क्या है इसका इशारा

पितृपक्ष शुरू हो चुका है. 2 अक्टूबर तक पितरों के श्राद्ध और तर्पण किए जा सकेंगे. इस दौरान अगर,...

More Articles Like This