The girl hanged herself, the woman drank poison
रायगढ़। लैलूंगा में एक बालिका ने फांसी लगाकर और महिला ने जहर पीकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक लैलूंगा के बकुर्रा की सविता सिदार (19) बीती रात को रिश्तेदार के घर कार्यक्रम में परिवार के साथ गई थी। रात 9 बजे लौटने के बाद सभी लोग अपने कमरों में सो गए। सुबह 7 बजे वह अपने घर से बाहर निकली। दो घंटे तक नहीं आई तो पिता देशलाल सिदार उसे ढूंढने निकले। उसका शव महुआ पेड़ से लटका दिखा। मौत की वजह का पता नहीं चला है। इसी तरह लैलूंगा में 50 साल की महिला ने जहर पीकर जान दे दी।