कॉंग्रेस कमेटी ने प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ती अत्याचार व गैंगरेप की घटना के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ किया एकदिवसीय मौन प्रदर्शन

Must Read

छत्तीसगढ़ प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर मंगलवार को बस्तर जिला कॉंग्रेस कमेटी शहर/ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देश में प्रदेश में महिलाओं के साथ आए दिन हो रहे अत्याचार व गैंगरेप जैसी जघन्य घटानाए बढ़ती जा रही है,इस लचर कानून व्यवस्था से महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है, जिसके विरोध में व प्रदेश में माता-बहनों की सुरक्षा व लचर कानून व्यवस्था को सुदृढ किए जाने की मांग को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ आज कॉंग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के सिरहासार चौंक पर एकदिवसीय मौन धरना प्रदर्शन किया गया।इस अवसर पर पूर्व विधायक जगदलपुर रेखचन्द जैन ने कहा,9 माह के भाजपा सरकार के राज में छत्तीसगढ़ में महिलायें असुरक्षित हो गयी है।रोज-रोज प्रदेश में कहीं न कहीं सामूहिक बलात्कार की घटना हो रही है।इससे बड़ा दुर्भाग्यजनक क्या हो सकता है

राजधानी सहित पूरे प्रदेश में महिलायें सुरक्षित नहीं है।..एक दिन पूर्व ही रायपुर नया बस स्टैण्ड में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म होता है। दूसरे दिन रिपोर्ट लिखा गया उसमें भी में सामूहिक दुष्कर्म को नकार दिया गया। सिर्फ बलात्कार का रिपोर्ट लिखा गया. यहां भी पुलिस अपराधियों को सजा देने के बजाय उन्हें बचाने में लगी है।महिलायें खुले में बाहर निकलने में भयभीत हो रही है। बस्तर, जशपुर बिलासपुर, अंबिकापुर से लेकर राजधानी रायपुर में भी महिलायें खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है,बेहद दुर्भाग्यजनक है कि सरकार जिसे इन मामलों को गंभीरता से लेकर कार्यवाही करवाना चाहिये,वह बलात्कार जैसी घटनाओं को भी छुपाने और अपराधियों को बचाने का काम कर रही है।प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो चुकी है।जिसके विरोध में आज कॉंग्रेस पार्टी द्वारा आज मौन धरना प्रदर्शन किया गया है।

महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष लता निषाद ने कहा,महिला सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है,रायगढ़ के पुसौर में एक आदिवासी महिला के साथ 14 लोगों ने दुराचार किया, पुलिस रिपोर्ट लिखने में बहानेबाजी कर रही थी, मीडिया में दबाव के बाद रिपोर्ट लिखा गया।

 

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This