UP में भाजपा के दिग्गजों की हालत खराब

Must Read

UP में भाजपा के दिग्गजों की हालत खराब

देश के 97 करोड़ मतदाताओं ने 543 लोकसभा सीटों पर चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों के भाग्‍य का फैसला कर दिया है। गुजरात की सूरत लोकसभा सीट छोड़कर 542 सीटों पर आज मतगणना हो रही है। सुरक्षा के कड़े बंदोबश्त के बीच सभी मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती की जा रही है। वहीं अब रूझान आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। शुरुआती रूझान के अनुसार पूरे देश में एनडीए 273 सीटों में आगे चल रही है तो वहीं इंडिया गठबंधन 251 सीटों पर आगे चल रही है।

बात करें उत्तर प्रदेश की तो यहां कांटे की टक्कर देखने को मिल रहा है। इंडी गठबंधन की सहयोगी पार्टी सपा यहां भाजपा को कड़ी टक्कर दे रही है। यूपी में भाजपा 35 और सपा 34 सीट पर आगे है। जबकि कांग्रेस 8 और आरजेडी दो सीट पर आगे चल रही है। कनौज सीट से अखिलेश यादव आगे हैं तो वाराणसी सीट से पीएम मोदी आगे चल रहे हैं। वहीं, मैनपुरी सीट से डिंपल यादव आगे चल रहीं हैं।

लोकसभा चुनाव के नतीजे से पहले एग्जिट पोल्स में PM मोदी तीसरी बार हैट्रिक लगाते नजर आ रहे हैं। एक पोल में तो NDA 400 के पार तक पहुंच रही है। 13 एग्जिट पोल के पोल ऑफ पोल्स में NDA को 365 और INDIA को 145 सीटों का अनुमान है। अन्य को 32 सीटें मिल सकती हैं। इस बार भाजपा 2019 में मिली 303 सीटों का आंकड़ा पार कर सकती है। हिंदी पट्टी के राज्य उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली में भाजपा को एकतरफा बढ़त का अनुमान बताया गया है। इन राज्यों की 90% से ज्यादा सीटों पर भाजपा की जीत तय मानी जा रही है।एमपी की 29 सीटों में से भाजपा को 28 से 29 और वहीं राजस्थान में 25 सीटों में से 23 से 25 सीटें मिलने का अनुमान है। पोल के मुताबिक बिहार, झारखंड, राजस्थान और महाराष्ट्र में एनडीए को 29 सीटों का नुकसान संभव है। बंगाल में उलटफेर होता दिख रहा है। यहां भाजपा कुल 42 सीटों में से 26 से 31 सीटें मिलने के आसार हैं। ओडिशा, तेलंगाना में भाजपा दोगुनी सीटें बढ़ा सकती हैं।

Latest News

Anil Ambani: रिलायंस इंफ्रा में 3 हजार करोड़ रुपये की इक्विटी निवेश

. एक शेयर के एक हिस्से के लिए. यह किया जाएगा. इसमें से 1,104 करोड़ रुपये का निवेश रिलायंस...

More Articles Like This