सड़ी-गली हालत में मिली युवक की लाश.. शव 7 से 8 दिन पुराना होने का अनुमान

Must Read

The body of a young man was found in a rotten condition…

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सड़ी-गली हालत में युवक की लाश मिली है। कोसमंदा गांव के नवा तालाब के पास खेत में शव पड़ा हुआ मिला। शरीर का निचला हिस्सा गायब है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है। ग्रामीणों मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा गया है।

खेत में एक शव पड़ा हुआ है, जो बुरी तरह से सड़ चुका है। शरीर का आधा हिस्सा गायब है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव 7 से 8 दिन पुराना बताया जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शव के नीचे के हिस्से को कुत्तों ने खा लिया होगा। मृतक के सिर पर बाल नहीं है। वहीं शव के पास से काले कलर का पैंट मिला है। फिलहाल, मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही फोटो को आसपास के सभी थानों में भेज दिया गया है।

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This