सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन — वेतन विसंगति निवारण व क्रमोन्नत वेतनमान लागू करने की मांग

Must Read

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन, जिला सूरजपुर ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम महत्वपूर्ण मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि संत साहू को जिला अध्यक्ष विजय साहू के नेतृत्व में सौंपा गया।

फेडरेशन ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के संकल्प पत्र “मोदी की गारंटी” के तहत सहायक शिक्षकों एवं शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने और क्रमोन्नत वेतनमान लागू करने का आश्वासन दिया गया था। पार्टी द्वारा यह वादा किया गया था कि सरकार बनने के 100 दिनों के भीतर दोनों मांगों का समाधान कर दिया जाएगा, लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी अब तक इन सुधारों का क्रियान्वयन नहीं हो पाया है।

जिलाध्यक्ष विजय साहू ने कहा कि “प्रदेश के हजारों शिक्षक आज भी मोदी की गारंटी के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। आगामी विधानसभा सत्र में हमें पूर्ण विश्वास है कि सरकार इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लेगी। शिक्षकों से किया गया वादा शीघ्र पूरा होना चाहिए।”

फेडरेशन ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि शिक्षकों की जायज मांगों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए वेतन विसंगति निवारण एवं क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ जल्द से जल्द प्रदान करने की कृपा करें।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष विजय साहू के साथ नवल किशोर गुप्ता, प्रवीण श्रीवास्तव, सच्चिदानंद दुबे, देवेंद्र पांडे, शशि भूषण दुबे, विश्वनाथ सिंह, बनारसी सिंह, अमोल सिंह, बृजेश तिवारी, बसंत सिंह बोस प्रताप सिंह राज कुमार सिंह निर्मल सिंह सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।

फेडरेशन ने आगे भी अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।

    Latest News

    Rang Panchami 2026 : देवताओं के साथ होली खेलने का दिन, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा की सबसे सरल विधि

    Rang Panchami 2026 , नई दिल्ली — आज यानी 8 मार्च 2026, रविवार को देशभर में रंग पंचमी का...

    More Articles Like This