काम की तलाश में आई प्रार्थी ही निकली चोर, घर से 3 लाख के जेवर पार

Must Read

काम की तलाश में आई प्रार्थी ही निकली चोर, घर से 3 लाख के जेवर पार

रायपुर- काम के बहाने घर आई महिला ने आलमारी में रखे तीन लाख के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। पुलिस ने महिला पर अपराध कायम कर जांच शुरू कर दी है। तेलीबांधा थाने में सूरज नेभानी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसने बताया कि वह शुक्रवार को करीबन 10.30 बजे अपने इलेक्ट्रानिक दुकान गया था। घर में मां और पत्नी थी।

दोपहर करीबन 1.30 बजे पत्नी रिंकी नेभानी ने फोन कर बताया कि एक महिला काम की तलाश में करीबन 11.30 बजे आई थी। उसने अपना नाम रिमा काशीराम नगर की रहने वाली बताई। प्रार्थी की पत्नी ने उसे काम समझाया, इसके बाद वह मार्केट चली गई। सूरज की मां महिला के साथ कुछ देर काम की और फोन बजने पर फोन को उठाने नीचे आ गई।

कुछ देर बाद जब वह ऊपर जा रही थी, उसी समय वह महिला नीचे की ओर आ रही थी तो प्रार्थी की मां ने पूछा कहां जा रही हो तब वह महिला बोली की वह पांच मिनट में आ रही है। इतना कहकर वह घर से बाहर चली गई। कुछ देर तक वह महिला नहीं आई तो शक हुआ। अंदर कमरे में जाकर देखा तो आलमारी में चाबी लगी हुई थी। आलमारी में रखे जेवर सोने की पांच अंगूठी, तीन सोने के गले का हार आदि गायब थे।

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This