पुरी के स्वर्ग द्वार के पास प्रशासन ने लगाया लाल झंडा, पर्यटकों के हित में प्रशासन की कार्रवाई…

Must Read

पुरी के स्वर्ग द्वार के पास प्रशासन ने लगाया लाल झंडा, पर्यटकों के हित में प्रशासन की कार्रवाई…

पुरी- दो दिन के अंतराल में समुद्र में 4 पर्यटक की जान जाने के बाद पुरी जिला प्रशासन ने शुक्रवार को चंद्र यात्रा के अवसर पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए स्वर्ग द्वार के पास लाल झंडे लगा दिए हैं। प्रशासन ने लोगों को समुद्र में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में जाने से रोकने के लिए लाल झंडे लगाए हैं। जानकारी के मुताबिक सभी पर्यटक पश्चिम बंगाल के पर्यटक थे।

पहले घटना में एक आदमी और उसका बेटा अपने दोस्तों के साथ समुद्र में आनंद ले रहे थे तभी बड़ा ज्वार आया उसमें से तीन को बहा ले गया। लाइव गार्ड में से एक बचाने में कामयाब रहे, बाद में पिता पुत्र का शव पानी से बरामद किया गया। इसी तरह पश्चिम बंगाल के दो अन्य पर्यटक भी समुद्र में नहा रहे थे तभी वह लहरों में बह गए।

आगे दुर्घटनाओं से बचाने के लिए समुद्र तटों पर 100 लाइफ गार्ड तैनात किए गए हैं, साथ ही तट पर लाल झंडे भी लगाए गए हैं।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This