गांव वालों को मारने की धमकी देने वाला आरोपी पकड़ा, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

Must Read

बसदेई | सूरजपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के सख्त निर्देश पर अवैध गतिविधियों और गैरकानूनी कार्यों पर रोक लगाने पुलिस निरंतर अभियान चला रही है। इसी कड़ी में बसदेई चौकी पुलिस ने गांव में दहशत फैलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी शाहिना खातून पति मोहम्मद सबीर, निवासी जूर चौकी बसदेई ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि अफरोज़ अंसारी पिता शहाबुद्दीन (उम्र 32 वर्ष), निवासी जूर द्वारा बकरा काटने वाले कतर के विवाद को लेकर अपने घरवालों और गांव के लोगों को मरने-काटने की धमकी दी जा रही थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बसदेई पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 657/2025 दर्ज कर धारा 296(बी), 351(3) BNS तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और बाद में न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल, प्रधान आरक्षक शिवकुमार, आरक्षक महेंद्र सिंह, रामकुमार, शिवराज, राकेश सिंह, अनिल एवं महिला आरक्षक पूनम तथा प्रफुल्ल की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में शांति-व्यवस्था भंग करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

    Latest News

    होली से पहले अवैध शराब के विरूद्ध सूरजपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई

    सूरजपुर। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर होली से पहले अवैध शराब पर पुलिस की...

    More Articles Like This