पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के लिए परिवहन करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में दिनांक 11.11.25 को मुखबिर सूचना मिला कि एक व्यक्ति उड़ीसा राज्य से कुरंडी होते हुए अडावाल चौक की तरफ अपनी मोटर सायकल क्रमांक OR 10 D 6439 से आ रहा जो अपने कब्जे में मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने के लिए परिवहन कर रहा है, की सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के दिशा निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार डी धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया, उक्त टीम के द्वारा मुखबिर के बताये रास्ता में जाकर MCP लगाकर संदेही व्यक्ति/ मोटर सायकल के आने का इंतजार किये कुछ समय बाद संदेही व्यक्ती आने से घेराबंदी कर पकड़कर उसके कब्जे से 53. 17 कि ग्रा अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 5,40000/- रु एक नग रियल मी कंपनी का मोबाइल, एक स्प्लेंडर मोटर सायकल को जप्त करते हुए उक्त आरोपी रफ़ी शेख पिता सिद्द्की को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
निरीक्षक – लीलाधर राठौर
उ. नि. – लोकेश्वर नाग
स उ नि – दिनेश उसेंडी
प्र.आर. – अहिलेश नाग, सुनील मनहर, बलराम कश्यप
आरक्षक – होरी लाल आर्मो, युवराज, थानेन्द्र सिन्हा, विजय तिर्की, अजित सरकार,
