Wednesday, May 21, 2025

सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में डॉक्टर को चाकू से गोद डाल आरोपी हमले के बाद शर्ट से पोंछा चाकू

Must Read

तमिलनाडु, के चेन्नई से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां कलैगनार सेंटेनरी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में जाने-माने कैंसर के डॉक्टर (ऑन्कोलॉजिस्ट) बालाजी जगन्नाथन पर युवक ने चाकू से हमला कर दिया। डॉक्टर चाकू से हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। युवक ने डॉक्टर के शरीर पर 7 जगह चाकू मारा है। जानलेवा हमले वीडियो भी सामने आया है। इसमें आरोपी डॉक्टर की बेरहमी हमला करने के बाद बड़े आराम से अस्पताल से बाहर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं वो चुपके से चाकू निकालते, शर्ट से खून पोंछते और अपने दाहिने तरफ छिपाते हुए दिख रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि आरोपी विग्नेश एक कैंसर मरीज का बेटा है, जिसका इलाज चेन्नई के मशहूर डॉक्टर बालाजी जगन्नाथन कर रहे थे। वो अस्पताल में मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत थे। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि 26 वर्षीय आरोपी ने अपनी मां के इलाज को लेकर बातचीत के दौरान आउटपेशेंट रूम में डॉक्टर पर हमला कर दिया। अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे तुरंत पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

सीसीटीवी फुटेज में, सफेद शर्ट पहने हुए व्यक्ति को अपराध के बाद चुपके से चाकू निकालते, उसे पोंछते और फिर अपने दाहिनी ओर छिपाते हुए देखा जा सकता है। फिर वह शांति से चलता है और हथियार को फेंक देता है। वीडियो के बैकग्राउंड आवाजें भी सुनाई दे रही हैं. लोग ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, ”अरे उसने काट डाला… पकड़ो उसे… भागने न पाए…” इसके बाद आरोपी विग्नेश ने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वीडियो में उसे सुरक्षाकर्मियों से बहस करते देखा जा सकता है। वहां मौजूद लोग उसे पीटते भी हैं, लेकिन एक महिला बीच-बचाव करती है, जिसके बाद लोग छोड़ देते हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि आरोपी ने डॉक्टर को ओपीडी में बंद कर दिया. इसके बाद उनकी गर्दन, कान के पीछे, छाती, माथे, पीठ, सिर और पेट पर चाकू से वार किया। उनके शरीर से बहुत ज़्यादा खून बह गया. वो दिल के मरीज हैं। एक बार सर्जरी हो चुकी है। इलाज के दौरान उनको दो यूनिट ब्लड चढ़ाया गया है। शहर के कई बड़े डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है. उनके लिए प्रार्थनाएं जारी है।

मामले में अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि डॉक्टर बालाजी जगन्नाथन (53) का इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत स्थिर है। इस हमले के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। डॉक्टर और नर्स अपना विरोध जताने के लिए अस्पताल के बाहर एकत्र हो गए। एक डॉक्टर ने कहा, “हम अपनी ड्यूटी करते हुए सुरक्षित नहीं हैं। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Latest News

Aaj Ka Rashifal 21 May 2025: आज बुध कृतिका नक्षत्र में करेंगे प्रवेश, जानें कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

21 May 2025 Ka Rashifal: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और बुधवार का दिन है। नवमी तिथि आज देर...

More Articles Like This