Monday, February 23, 2026

डॉ महन्त को धन्यवाद जिला नहीं बनता तो गोंडवाना एक्सप्रेस नहीं रुकती

Must Read

सक्ती- रेलवे स्टेशन सकती में लंबे अरसे की प्रतीक्षा के बाद यहां के लोगों को गोंडवाना एक्सप्रेस के स्टापेज होने से रायपुर नागपुर भोपाल दिल्ली के एक सुविधा प्राप्त हो रही हैं इसके लिये सकती के नागरिकों ने लम्बा संघर्ष किया वरिष्ठ कॉग्रेस नेता अधिवक्ता गिरधर जायसवाल ने सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े की प्रशंसा करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र सकती के विधायक वर्तमान नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण महन्त पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवँ कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महन्त का बड़ा योगदान है श्री जायसवाल ने कहा कि सकती को जिला बनाने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद भाजपा सरकार के समय प्रतिनिधि मंडल ने कई बार प्रयास किये तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सकती में एक चुनावी सभा में जिला बनाये जाने का आश्वस्त किया लेकिन तीसरी बार सरकार बनने के बाद जिला नहीं बनाया 2018 में डॉ महन्त विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने कॉग्रेस की सरकार बनी तब सकती जिला बना जिला बनने के कारण गोंडवाना एक्सप्रेस का ठहराव मिला जिला नहीं बनता तो गोंडवाना एक्सप्रेस का ठहराव नहीं मिलता श्री जायसवाल ने कहा कि सासंद निमित्त मात्र है डॉ चरण दास महन्त का योगदान रहा हैं

    Latest News

    थाना भाटापारा ग्रामीण के उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का हृदयाघात से आकस्मिक निधन

    बलौदाबाजार-भाटापारा, 23 फरवरी 2026।थाना भाटापारा ग्रामीण में पदस्थ उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का आज दिनांक 23.02.2026 को...

    More Articles Like This