Friday, January 16, 2026

गांदरबल अटैक में आतंकियों को लोकल सपोर्ट मिला

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

श्रीनगर  .नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) को जम्मू-कश्मीर के गांदरबल अटैक केस में अहम जानकारियां मिली हैं। NIA ने मंगलवार को बताया कि इस हमले के लिए आतंकवादियों को लोकल सपोर्ट मिला था।

गांदरबल के गगनगीरल इलाके में 20 अक्टूबर की रात आतंकवादियों ने मजदूरों के कैंप पर हमला किया था। इस हमले में बड़गाम के डॉक्टर शहनवाज समेत बिहार और पंजाब के 6 मजदूरों की मौत हो गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी।

गांदरबल अटैक पर नई जानकारी NIA ने CCTV फुटेज खंगाले और हमले में बचे लोगों से बातचीत की। NIA को आशंका है कि लोकल सपोर्ट के जरिए आतंकियों को हमले और फरार होने के लिए गाड़ी मिली। हमले से पहले रेकी की गई थी। आतंकवादियों के पास ये पुख्ता जानकारी थी कि कैंप में तैनात गार्ड्स के पास हथियार नहीं हैं। कैंप में सुरक्षा भी कमजोर है।

सूत्रों के मुताबिक, कुलगाम के स्थानीय ने लश्कर-ए-तैयबा जॉइन कर लिया था। 2023 में वो अपने घर से लापता हो गया। उसे ही NIA गांदरबल अटैक मुख्य आरोपी मान रही है। CCTV फुटेज में 2 आतंकियों की कैंप में एंट्री की तस्वीरें सामने आई हैं। इनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।

इन दोनों आतंकियों के पास अमेरिकन M-4 राइफल और एके-47 नजर आ रही है। ये आतंकी 7 मिनट तक कैंप के भीतर रहे और हमले के बाद फरार हो गए। जब NIA ने इन फोटोज को दूसरी एजेंसियों से शेयर किया और पूछताछ की, तो इनमें से एक आतंकवादी की शक्ल उस शख्स से मिलती-जुलती बताई गई, जो 2023 में अपने घर से लापता हो गया था।

चश्मदीद ने कहा था- दो आतंकी शॉल ओढ़कर आए, मजदूर खाना खा रहे थे हमले के एक चश्मदीद ने जम्मू-कश्मीर पुलिस को बताया था, “गांदरबल के गगनगीर में श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे की टनल कंस्ट्रक्शन साइट के पास मजदूरों के रहने के लिए कैंप बनाया गया था।

इसी कैंप में 2 आतंकी शॉल ओढ़कर आए थे। उन्होंने हथियार छिपा रखे थे। कैंप के मेस में मजदूर खाना खा रहे थे, तभी आतंकी वहां पहुंचे और उन्होंने मजदूरों पर फायरिंग की। आतंकियों ने मेस के अलावा 2 और जगहों पर फायरिंग की।

हमले के दौरान अंधेरा हो गया था। हमने लगातार गोलियों की आवाज सुनी। हमें लगा कि ये पटाखे हैं, क्योंकि 100 मीटर की दूरी पर एक शादी समारोह चल रहा था।”

Latest News

Aaj Ka Rashifal : आज कैसा रहेगा आपका दिन? इन राशियों के लिए शुरू होगा शुभ समय

Aaj Ka Rashifal : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज 16 जनवरी 2026 का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक...

More Articles Like This