वीडीजी के आवास पर आतंकी हमला, जवानों ने संभाला मोर्चा

Must Read

वीडीजी के आवास पर आतंकी हमला, जवानों ने संभाला मोर्चा

राजौरी- जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सेना के जवानों ने एक सैन्य चौकी और ग्राम रक्षा दल सदस्य (वीडीजी) के आवास पर आतंकवादी हमले की कोशिश सोमवार तड़के नाकाम कर दी। सेना के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना में संलिप्त आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया और इस दौरान उनकी आतंकवादियों से मुठभेड़ हो गई।

सूत्रों ने बताया कि वीडीजी के आवास पर हमला करने में शामिल आतंकवादी को मार गिराया गया है और इस घटना में एक जवान, एक नागरिक और वीडीजी का रिश्तेदार घायल हुआ है। व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया, ‘‘राजौरी के गुंधा इलाके में आतंकवादियों ने वीडीसी (सदस्य)के घर पर तड़के तीन बजकर 10 मिनट पर हमला किया। नजदीक मौजूद सैन्य टुकड़ी ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गयी।’’ उसने बताया, ‘‘ अभियान अब भी जारी है।’’

इसमें बताया गया कि भारतीय सेना ने राजौरी-रियासी के दूरदराज के इलाके में स्थित वीडीजी के गांव पर संभावित हमले के खतरे को लेकर आई खुफिया जानकारी पर कार्रवाई की।बयान के मुताबिक, ‘‘ रणनीतिक टीम ने तत्काल कार्रवाई की, ताकि वीडीसी सदस्य और उसके परिवार को कोई नुकसान नहीं हो।’’ कोर ने बताया कि अभियान जारी है और आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने वीडीजी और पूर्व सैनिक परषोत्तम कुमार के ख्वास तहसील के गुंधा इलाके स्थित आवास पर गोलीबारी की। कुमार शौर्य चक्र से भी सम्मानित हैं।उन्होंने बताया कि आतंकवादियों द्वारा ग्रेनेड फेंकने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद उन्होंने सुबह करीब चार बजे क्षेत्र में नव स्थापित सेना चौकी पर हमला कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप गोलीबारी हुई।

अधिकारियों ने बताया कि जवानों ने सेना की चौकी पर किए गए हमले को नाकाम कर दिया और इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सेना के प्रवक्ता के अनुसार, ‘‘सुरक्षा बलों ने सैन्य चौकी पर बड़े हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया। आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ जारी है।’’ क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी का खतरा होने की वजह से इलाके में डर का माहौल है। एक स्थानीय महिला ने कहा, ‘‘ हम इस हमले से भयभीत हैं, क्योंकि सालों बाद इलाके में आतंकवादी वारदात हुई है। यह इलाका शांतिपूर्ण था। तड़के तीन बजे गोलीबारी शुरू हुई और यह जारी है।’’

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This