Thursday, January 22, 2026

Tejashwi Yadav’S Big Announcement : महागठबंधन सरकार बनने पर महिलाओं को मिलेगा ₹30,000, ‘माई बहिन योजना’ से साधा महिला वोट बैंक

Must Read

पटना। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बिहार की सियासत में मंगलवार को बड़ा धमाका हुआ। महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी तेजस्वी यादव ने महिलाओं और सरकारी कर्मचारियों को लुभाने के लिए नया ऐलान किया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है, तो महिलाओं के लिए ‘माई बहिन योजना’ शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत राज्य की हर पात्र महिला को एकमुश्त ₹30,000 की राशि दी जाएगी। तेजस्वी ने कहा, “सरकार बनने के बाद 14 जनवरी को हमारी सरकार माता बहनों के खाते में एक साल का पूरा पैसा डाल देगी।”

तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी। उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन सरकार बनने पर प्रदेश में रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक फैसले लिए जाएंगे।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह ऐलान चुनाव से पहले महिला मतदाताओं को साधने की रणनीति का हिस्सा है। वहीं, विपक्ष ने इसे चुनावी जुमला करार दिया है।

    Latest News

    *जगदगुरू शंकराचार्य को स्नान से रोकना भाजपा का हिन्दू विरोधी चरित्र – कांग्रेस*

    कांग्रेस ने प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को शाही स्नान से रोके जाने और उनके साथ हुए...

    More Articles Like This