राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में शामिल होने कंबोडिया और इंडोनेशिया की टीमें पहुंची रायगढ़, पारंपरिक छत्तीसगढ़िया तरीके से हुआ स्वागत

Must Read

Teams from Cambodia and Indonesia reached Raigarh to participate in the National Ramayana Festival, welcomed in traditional Chhattisgarhi way

रायगढ़। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में देश में प्रचलित रामायण के स्वरूप का मंचन छत्तीसगढ़ की धरा पर करने विदेशी मेहमान रायगढ़ पहुंच गए हैं। कंबोडिया और इंडोनेशिया के दल आज सुबह 9 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से ये दोपहर 3.30 बजे रायगढ़ पहुंचे। कंबोडिया के दल में 12 कलाकार हैं वहीं इंडोनेशिया के दल में 15 कलाकार शामिल हैं। रायगढ़ पहुंचे विदेशी कलाकारों का पारंपरिक छत्तीसगढ़िया तरीके से स्वागत किया गया। कलाकार भी श्री राम के ननिहाल में प्रस्तुति देने के लिए खासे उत्साहित नजर आए। गौरतलब है कि कंबोडिया के दल की प्रस्तुति 01 जून को होगी। वहीं इंडोनेशिया के दल द्वारा 03 जून को रामायण प्रसंग का मंचन किया जाएगा।

Report  : Taran Prakash Sinha

Latest News

एकता विहार दादरखुर्द के लोगों की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने सीसी रोड़ और नाली बनवाने का दिया आश्वासन…

कोरबा :- छत्तीसगढ़ राज्य के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन से उनके निवास स्थान पर एकता विहार दादरखुर्द वार्ड क्रमांक...

More Articles Like This