रायगढ़। तमनार थाना क्षेत्र में महिला पुलिसकर्मी से अभद्रता के कथित मामले में आरोपी का जुलूस निकाले जाने को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। इस कार्रवाई से आहत होकर आरोपी की बेटी कलेक्टर कार्यालय पहुँची और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई।
पीड़िता पक्ष का आरोप है कि आरोपी के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया और कानूनन प्रक्रिया का पालन किए बिना सार्वजनिक रूप से जुलूस निकाला गया, जिससे परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुँची है। बेटी ने ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
