Friday, November 14, 2025

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी से आगे बढ़ रही बातचीत, अमेरिकी अधिकारी ने दी सकारात्मक संकेत

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच संभावित ट्रेड डील को लेकर वार्ताएं तेज हो गई हैं। अमेरिका ने संकेत दिया है कि दोनों देशों के बीच व्यापारिक बातचीत में सकारात्मक प्रगति हो रही है। एक वरिष्ठ अमेरिकी प्रशासनिक अधिकारी ने हालिया चर्चाओं को “काफी सकारात्मक” बताते हुए उम्मीद जताई कि निकट भविष्य में एक पारस्परिक लाभ वाली व्यापार संधि को अंतिम रूप दिया जा सकता है।

अधिकारी ने पत्रकारों से बातचीत में पुष्टि की कि वाशिंगटन नई दिल्ली के साथ एक पारस्परिक व्यापार समझौते (Mutual Trade Agreement) पर काम कर रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद को लेकर उठाई गई चिंताओं पर भी भारत के साथ मिलकर समाधान तलाश रहा है।

अधिकारी के अनुसार, “पिछले कुछ दिनों में भारत के साथ हमारी बातचीत में कई सकारात्मक कदम देखने को मिले हैं। हम व्यापारिक मुद्दों पर एक-दूसरे की चिंताओं को समझते हुए आगे बढ़ रहे हैं।”

भारत-अमेरिका व्यापारिक रिश्तों में संभावित सुधार

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह ट्रेड डील आगे बढ़ती है, तो दोनों देशों के बीच व्यापारिक सहयोग नई ऊंचाईयों पर पहुंच सकता है। ऊर्जा, रक्षा, टेक्नोलॉजी और कृषि जैसे कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

रूसी तेल खरीद को लेकर भी जारी है संवाद

अमेरिका लंबे समय से भारत की रूसी तेल खरीद पर अपनी चिंताएं जताता रहा है। हालांकि भारत ने हमेशा स्पष्ट किया है कि उसकी प्राथमिकता ऊर्जा सुरक्षा और स्थिर आपूर्ति है। अब संकेत मिल रहे हैं कि दोनों देश इस मुद्दे पर एक समझदारीपूर्ण समाधान की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं।

Latest News

कांग्रेस का आरोप-RSS के लिए पाकिस्तानी कंपनी काम कर रही:अमेरिका में हितों की पैरवी करती है

कांग्रेस ने गुरुवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के लिए पाकिस्तान की एक आधिकारिक लॉबिंग कंपनी...

More Articles Like This