पुलिस कस्टडी में आरोपी की संदिग्ध मौत, धोखाधड़ी के आरोप में एक दिन पहले किया गया था गिरफ्तार

Must Read

बिलासपुर। बिलासपुर में पुलिस कस्टडी में आरोपी की संदिग्ध मौत हो गई है। धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने एक दिन पहले ही आरोपी को गिरफ्तार किया था। बताया जा गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के लिए आरोपी को थाने में रखा गया था, इसी दौरान उसकी संदिग्ध मौत हो गई। इधर आरोपी की मौत के बाद परिजन इसे लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। परिजनों ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

दरअसल, मामला तारबाहर थाना का है। जहां अक्टूबर 2022 में दीपक नारायण बेहरा ने धोखाधड़ी का शिकायत दर्ज कराया था। जिसमें जमीन रजिस्ट्री और वाहन दान देने के नाम पर मुंगेली निवासी श्याम मोहदिकर पर 3.80 लाख रुपए के धोखाधड़ी करने का आरोप था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी रायपुर में है। एक दिन पहले रायपुर में दबिश देकर पुलिस ने आरोपी श्याम को गिरफ्तार कर लिया।

इस दौरान श्याम की पत्नी को भी पुलिस पूछताछ के लिए साथ में थाने लेकर आ गई। बताया जा रहा है, आरोपी और उसकी पत्नी से थाने में पूछताछ चल रही थी। इसी बीच देर रात आरोपी श्याम की पत्नी को छोड़ दिया गया। आरोपी श्याम पुलिस की अभिरक्षा में था। सुबह परिजनों को जानकारी मिली कि, आरोपी श्याम की मौत हो गई है। इधर पुलिस कस्टडी में आरोपी के मौत के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

Latest News

अब इन कर्मचारियों की लटकेगी सैलरी, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने संपत्ति का ब्योरा न देने वाले कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगाने का नया...

More Articles Like This