Surya Grahan 2023 – कब और कितने समय लगेगा सूर्यग्रहण, सूतक काल का क्या होगा असर….

Must Read

Surya Grahan 2023 – कब और कितने समय लगेगा सूर्यग्रहण, सूतक काल का क्या होगा असर….

वर्ष 2023 में सूर्य और चंद्र ग्रहण चार लगने वाले हैं जिसमें से एक सूर्य ग्रहण और एक चंद्र ग्रहण लग चुका है, वहीं आगामी दो सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की तिथि शेष है जिसमें 14 अक्टूबर 2023 को सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण भारतीय समय अनुसार रात 8:34 बजे लगेगा और 15 अक्टूबर की मध्य रात्रि 2:25 बजे तक रहेगी।

कोरबा सहित तीन जिलों में नए एसपी की हुई पोस्टिंग, देखें लिस्ट…

ज्योतिषाचार्य के अनुसार यह सूर्य ग्रहण ककड़ाकृति सूर्य ग्रहण होगा। इसकी विशेषता यह है कि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। मूल रूप से सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, मध्य अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका तथा उत्तरी अफ्रीका का किनारा, अटलांटिक और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा।

यह भी बताते हैं कि यह ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा इसलिए इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा। याने कि इस ग्रहण का देश दुनिया पर भौतिक प्रभा, आध्यात्मिक प्रभाव, सूतक का प्रभाव या किसी प्रकार का धार्मिक प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। इस ग्रहण के दौरान भारत में रहने वाले सभी लोगों के लिए सामान्य दिनचर्या होगी।

शास्त्रों की माने तो ग्रहण जहां लगता है और जहां दिखाई देता है, वहीं इसका प्रभाव भी पड़ता है। इसलिए भारत में यह ग्रहण नहीं दिखने के कारण इसका कोई भी प्रभाव भारतवासियों पर नहीं पड़ने वाला है।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This