ऑपरेशन तलाश में सूरजपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दिल्ली, गोवा, बिहार से लापता 20 महिला व पुरूष को ढूंढा, परिजनों की लौटाई खुशियां

Must Read

सूरजपुर। जिले की पुलिस को ऑपरेशन तलाश में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तकनीकी दक्षता का उपयोग करते हुए दिल्ली, गोवा, बिहार सहित राज्य के कई जिलों व थाना क्षेत्र से 20 गुम इंसानों को सकुशल खोज निकाला है। गंभीरतापूर्वक गुम इंसानों की दस्तयाबी करने वाले पुलिस टीमों को डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने पुरस्कृत करने की घोषणा की है ताकि वे और अधिक ऊर्जा के साथ इस ऑपरेशन को सफलता की ओर ले जाए।
डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर के निर्देश पर गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन तलाश अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 1 जून 2025 से शुरू हुए इस अभियान में सूरजपुर पुलिस ने विगत 8 दिनों में 20 गुमशुदा महिला व पुरूष को खोज निकाला है और उन्हें सकुशल उनके परिजनों को सौंप दिया है।

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने बताया कि ऑपरेशन तलाश अभियान के तहत गुमशुदा बालिका, महिला व पुरूषों की दस्तयाबी के लिए व्यापक रूप से अभियान चलाया जा रहा है जिसमें थाना सूरजपुर के द्वारा 05, थाना चंदौरा 01, थाना भटगांव 04, चौकी बसदेई 02, चौकी कुदरगढ़ 01, चौकी खड़गवां 01, थाना रामानुजनगर 02, चौकी करंजी 01, थाना झिलमिली 01, थाना प्रतापपुर 01 व थाना ओड़गी 01 कुल 20 महिला व पुरूष को दिल्ली, गोवा, बिहार, अन्य जिलों सहित जिले के थाना क्षेत्र में गंभीरतापूर्वक पतासाजी कर दस्तयाब किया गया है। सभी गुम इंसानों को सकुशल उनके परिवारों को सौंप दिया गया है। इस अभियान में पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और परिजनों से मिली जानकारी का बेहतर उपयोग किया है।

गुम इंसान की जांच में पाया गया कि एक महिला इंस्ट्राग्राम के माध्यम से एक व्यक्ति के साथ दोस्ती होने उससे मिलने चली गई थी, एक महिला एक व्यक्ति के बहकावे में आकर विवाह करने सहित एक बालिका जिसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी वह संभाग में इधर-उधर घुम रही थी तथा एक महिला परिजनों के डाट फटकार से नाराज होकर दिगर प्रदेश चली गई थी। सूरजपुर पुलिस ने इन सभी गुम इंसानों की गंभीरतापूर्वक पतासाजी कर दस्तयाब किया है

    Latest News

    Hindu Nav Varsh 2026 : गुरु-मंगल की युति में शुरू होगा हिंदू नववर्ष, जानें ‘रौद्र संवत्सर’ का आप पर क्या होगा असर

    नई दिल्ली: भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के अनुसार, साल 2026 का चैत्र नवरात्र और हिंदू नववर्ष बेहद खास...

    More Articles Like This