सूरजपुर पुलिस का साइबर फ्राड गिरोह पर कड़ा प्रहार, 2 म्यूल खातों से 4,45,551 रूपये का ट्रांजेक्शन, रकम लेकर ठग को खाता का देते थे एक्सेस, म्यूल एकाउन्ट गिरोह को बैंक खाता, एटीएम व सीम उपलब्ध कराने वाला 2 आरोपी गिरफ्तार

Must Read

सूरजपुर। सूरजपुर पुलिस ने साइबर ठगों के नेटवर्क में शामिल 2 आरोपी को पकड़ा है। ये आरोपी साइबर ठगों के लिए म्यूल बैंक अकाउंट, एमटीएम कार्ड व मोबाईल सीम उपलब्ध कराते थे। आरोपियों के ऐसे 02 बैंक अकाउंट की पहचान की गई है, जिसमें 4 लाख 45 हजार 551 रूपये से अधिक का ट्रांजेक्शन हुआ है। आरोपियों के म्यूल बैंक अकाउन्ट नंबरों एवं उनके मोबाईल नंबरों को सीज किया जा चुका है।
भारतीय सायबर अपराध समन्वय केन्द्र (आई फोर सी) द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल (ज्वाईट साइबर क्राईम कार्डिनेशन टीम मैनेजमेंट इन्फारमेंशन सिस्टम) में स्थित विभिन्न बैंक शाखाओं में संचालित लेयर-1 पर कार्यवाही करने के संबंध में पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ से शिकायत प्राप्त हुआ जिसमें म्यूल अकाउंट खाता धारक मुकेश देवांगन निवासी ग्राम केवरा भैयाथान व ग्राम महगंवा सूरजपुर निवासी सूरज प्रसाद सारथी के बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा सूरजपुर
के एकाउंट शामील थे।
डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने ऑनलाईन सायबर फ्राड के शिकायतों का गंभीरता से लेते हुए शिकायत की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो से कराया। जांच उपरान्त साइबर फ्राड से संबंधित शिकायत में महाराष्ट्र बैंक सूरजपुर का खाता मुकेश व सूरज के नाम से होने पर उनके विरूद्ध थाना सूरजपुर में अपराध क्रमांक 268/25 धारा 413, 420, 120बी भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
विवेचना के दौरान थाना सूरजपुर पुलिस ने पाया कि म्यूल एकाउंट खाता धारक मुकेश देवांगन व सूरज प्रसाद सारथी के खाते में अलग अलग राज्य से संबंधित सायबर क्राईम में ठगी की गई रकम करीब 4,45,551/- रूपये का लेन-देन किया गया है। विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपी मुकेश देवांगन पिता दरोगू उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम केवरा थाना झिलमिली एवं सूरज प्रसाद सारथी पिता गुरू प्रसाद उम्र 25 वर्ष ग्राम महगंवा, थाना सूरजपुर को पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही जारी है। कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, सीएसपी एस.एस.पैंकरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे, एसआई मनोज सिंह, एएसआई सुमन्त पाण्डेय व उनकी टीम सक्रिय रही

    Latest News

    CG Accident : भारतमाला मार्ग पर रफ्तार का कहर, डिवाइडर से टकराकर फिल्मी अंदाज में पलटी कार; व्यापारी घायल

    कोरबा/हरदीबाजार: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हरदीबाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत...

    More Articles Like This