Tuesday, February 24, 2026

धान खरीदी सीजन में किसानों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय की अपील

Must Read

जिले में धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने किसानों की सुरक्षा के लिए विशेष अपील जारी की है। उन्होंने बताया कि इस समय उठाईगीर गिरोह और साइबर ठग सबसे अधिक सक्रिय रहते हैं, जो किसानों की सालभर की मेहनत की कमाई को निशाना बनाते हैं।

एसपी पाण्डेय ने किसानों से बैंक लेन-देन के दौरान विशेष सावधानी बरतने, फॉर्म खुद भरने, पैसा निकालने के बाद सीधे घर जाने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही साइबर ठगी से बचने के लिए ओटीपी, कार्ड नंबर या बैंक संबंधी कोई जानकारी किसी को भी न देने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत 112 या नजदीकी थाना में सूचना दें।

    Latest News

    थाना भाटापारा ग्रामीण के उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का हृदयाघात से आकस्मिक निधन

    बलौदाबाजार-भाटापारा, 23 फरवरी 2026।थाना भाटापारा ग्रामीण में पदस्थ उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का आज दिनांक 23.02.2026 को...

    More Articles Like This