प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महामंत्री रश्मि सिंह का आकस्मिक निधन 

Must Read

Sudden demise of State General Secretary of State Mahila Congress Committee Rashmi Singh

कोरबा। जिले के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय चिकित्सक डॉ. जयपाल सिंह की धर्मपत्नी व प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महामंत्री श्रीमती रश्मि सिंह का शनिवार देर रात आकस्मिक निधन हो गया।

पारिवारिक जनों के मुताबिक देर शाम उन्हें निवास पर दिल का दौरा पड़ा और आनन-फानन में उपचार हेतु कोसाबाड़ी स्थित अस्पताल ले जाया गया। यहां परीक्षण के दौरान उनका निधन होना चिकित्सक द्वारा बताया गया। रश्मि सिंह के निधन की खबर मिलते ही कांग्रेसजनों सहित नगरजनों, परिजनों व शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Latest News

लोन की राशि 5,29,272 रूपये गबन करने वाले ब्रांच मैनेजर को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूरजपुर। दिनांक 16.03.2024 को देवेन्द्र यादव निवासी ग्राम लौदा, थाना अलीनगर, जिला चंदौली उत्तरप्रदेश वर्तमान निवासी अम्बिकापुर ने थाना...

More Articles Like This