पूर्व राष्ट्रपति के पति का आकस्मिक निधन
पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह रणसिंह शेखावत का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया वे 88 वर्ष के थे और उनके परिवार में उनकी पत्नी और पुत्र राजेंद्र सिंह शेखावत है जो कांग्रेस नेता है।
जानकारी के अनुसार 12 फरवरी को अपने घर के लॉन के बाहर गिर गए थे उनकी सर्जरी हुई थी लेकिन बाद में उच्च रक्तचाप ,गुर्दे की विफलता आदि अन्य समस्याओं के कारण उनका निधन हो गया।