गगनयान के पहले चरण का हुआ सफल परीक्षण

Must Read

गगनयान के पहले चरण का हुआ सफल परीक्षण

गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट लॉन्च कर दी गई है। इसरो ने 21 अक्टूबर की सुबह 10 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से इसे लॉन्च किया है। गगनयान मिशन का यह पहला परीक्षण उड़ान था। इसके सफल परीक्षण के बाद भारत उन देशों की सूची में शामिल हो जाएगा, जो स्वयं चालक दल अंतरिक्ष यान लॉन्च कर सकते हैं। इसे टेस्ट व्हीकल अबॉर्ट मिशन-1 (Test Vehicle Abort Mission -1) और टेस्ट व्हीकल डेवलपमेंट फ्लाइंट (TV-D1) भी कहा जा रहा है।

यह फ्लाइट एबॉर्ट टेस्ट यान के क्रू एस्केप सिस्टम की क्षमता का परीक्षण करने के लिए आयोजित किया गया था। इसका इस्तेमाल तब किया जाता है, जब चालक दल को किसी इमरजेंसी स्थिति में बाहर निकलने की आवश्यकता होती है। गगनयान मिशन का लक्ष्य मनुष्यों को तीन दिवसीय मिशन के लिए 400 किमी की निचली पृथ्वी कक्षा में अंतरिक्ष में भेजना और उन्हें सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाना है।

इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि टीवी-डीवी 1 (क्रू मॉड्यूल) मिशन का सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया है। उन्होंने इस सफलता के इसरो की पूरी टीम को बधाई दी। टेस्ट व्हीकल एस्ट्रोनॉट के लिए बनाए गए क्रू मॉड्यूल को अपने साथ ऊपर ले गया था। जानकारी के मुताबिक, रॉकेट क्रू मॉड्यूल को लेकर साढ़े सोलह किलोमीटर ऊपर जाएगा और फिर इसे बंगाल की खाड़ी में लैंड किया जाएगा।

Latest News

कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, 4 सुरक्षाकर्मी घायल:इनमें 3 सेना के जवान, एक ASP; 2-3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका

कश्मीर में कुलगाम के आदिगाम देवसर इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सेना के 3...

More Articles Like This