Getting your Trinity Audio player ready...
|
सक्ती जिले में छत्तीसगढ़ विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग तथा राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद् रायपुर के निर्देशन में विकासखंड स्तरीय विज्ञान मेला एवं प्रादर्श (मॉडल) की प्रदर्शनी, सेजस -सक्ती में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी द्विवेदी के आदेश अनुसार आयोजित किया गया जो “विकसित और आत्मनिर्भर भारत”मुख्य विषय पर केंद्रित था।
जिसके अंतर्गत – सतत् कृषि, अपशिष्ट प्रबंधन, हरित ऊर्जा, उभरती हुई प्रौद्योगिकियां, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, मनोरंजन गणितीय मॉडल,जल संरक्षण व प्रबंधन और अन्य विधा की प्रस्तुति सक्ती विकास खण्ड के विघालयों के विघार्थियों द्वारा प्रदर्शित किया गया। इसमें विज्ञान क्विज कंपटीशन एवं विज्ञान नाटिका जैसे कार्यक्रम भी शामिल थे। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन विकासखंड शिक्षा कार्यालय के द्वारा व्याख्याता सी एल राठौर के प्रभार में एवं अन्य अनुभवी शिक्षकगणों के सहयोग से संपन्न हुआ। निर्णायक मंडल में क्षेत्र के विशेषज्ञ शिक्षकों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा का निष्पक्ष मूल्यांकन किया।
इस मेला में अनुनय कान्वेंट स्कूल, सक्ती के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार अपने नाम किए। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय में कक्षा 11वीं के हर्षवर्धन सिंह जगत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उभरती हुई प्रौद्योगिकियां विषय में शुभांगी साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मनोरंजक गणितीय मॉडल में सुधा चंद्रा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जल संरक्षण एवं प्रबंधन विषय में सौरभ भारद्वाज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में यामिनी गबेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं विज्ञान नाटिका में “प्लास्टिक प्रदूषण को कम करना” विषय पर शिक्षिका अपर्णा बोस के निर्देशन में विद्यार्थियों के मनमोहक एवं मार्मिक प्रदर्शन से विद्यालय ने द्वितीय स्थान हासिल किया।इन विजेता विद्यार्थियों का अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ है। विद्यालय के निदेशक योगेश कुमार साहू ने बताया कि अनुनय कान्वेंट स्कूल विद्यार्थियों को निरंतर प्रोत्साहित कर उनकी बहुआयामी प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यालय के विज्ञान शिक्षकों निखिल साहू, मयंक साहू, अविनाश देवांगन, अजय कुमार, उमा पटेल, सीमा पटेल, कुमकुम सोनी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने स्वयं अपने मॉडल के विचार तैयार कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के निदेशक योगेश कुमार साहू प्राचार्य किरण श्रीवास और विद्यालय परिवार ने सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं