Friday, February 13, 2026

सातधार वॉटरफॉल में डूबा स्टूडेंट

Must Read

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में इंद्रावती नदी के सातधार जल प्रपात में 13 साल का छात्र डूब गया। पुलिस और गोताखोरों की टीम सुबह से उसकी तलाश कर रही है। अब तक उसका पता नहीं चल पाया है। यश कुमार साहू (13) धमतरी का रहने वाला है और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया हुआ था।

आज (गुरुवार) सुबह 7 बजे के करीब अपने साथियों के साथ बारसूर पहुंचा था। रास्ते में यश और उसके साथियों ने सातधार जाने वाले मार्ग पर लगे नाका को खोला और जल प्रपात की तरफ चले गए। यहां सभी नहाने के लिए पानी में उतरे। इसी दौरान यश गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

    Latest News

    Train Cancelled : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द; बोरतलाव-दरेकसा खंड पर होगा भारी निर्माण कार्य

    Train Cancelled , बिलासपुर — दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के नागपुर मंडल में चल रहे अधोसंरचना विकास कार्यों...

    More Articles Like This