शेयर बाजार ने रचा इतिहास, ऑल टाइम हाई पर खुला, सुबह से देखने को मिल रही बंपर तेजी

Must Read

Stock market created history, opened at all time high

नई दिल्ली: सेंसेक्स आज एक और नया इतिहास रचते हुए पहली बार 71000 के पार चला गया। आज इसने 71084 का नया ऑल टाइम बनाया। इस दौरान इसने 570 अंकों से अधिक की उछाल दर्ज की। जबकि, निफ्टी पहली बार 21350 के स्तर पार पहुंचा। सुबह 10:31 बजे के करीब निफ्टी 151 अंकों की उछाल के साथ 21334 और सेंसेक्स 505 अंक ऊपर 71019 के स्तर पर था।

9:15 बजे: शेयर बाजार की शुरुआत आज भी रिकॉर्डतोड़ रही। सेंसेक्स 289 अंकों की तेजी के साथ ऑल टाइम हाई 70804 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 50 ने आज दिन के कारोबार की शुरुआत 104 अंकों की उछाल के साथ 21287 के स्तर से की। यह पहला मौका है जब सेंसेक्स 70800 के पार खुला है। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 70853.56 के नए हाई पर पहुँच गया था। बता दें डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 158 अंक उछलकर 37248 पर पहुंच गया, जबकि एसएंडपी 500 12 अंक या 0.26% बढ़कर 4,719 पर पहुंच गया। नैस्डैक कंपोजिट 27 अंक या 0.19% बढ़कर 14,761 पर बंद हुआ।

Latest News

मुंबई की धारावी बस्ती में BMC की टीम पर हमला:मस्जिद का अवैध हिस्सा गिराने गई 2 गाड़ियों में तोड़-फोड़; एक्शन पर 8 दिन की...

बृह्मनमुंबई नगर निगम  के अधिकारियों की एक टीम शनिवार सुबह धारावी पहुंची। यहां महबूब-ए-सुभानी मस्जिद के अवैध हिस्से को...

More Articles Like This