Tuesday, February 24, 2026

statue vandalism छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़फोड़ पर भड़की जनता, पुलिस सतर्क

Must Read

*जितेन्द्र साहू*

Statue vandalism रायपुर। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़फोड़ की घटना के बाद रायपुर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। घटना से शहर में आक्रोश और तनाव का माहौल बन गया।

छ.ग. राज्य स्तरीय संगठनात्मक प्रथम बैठक व दीक्षांत समारोह

मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सदस्य VIP चौक पर जमा होकर नारेबाजी करने लगे। अचानक विरोध प्रदर्शन के कारण चौक पर यातायात जाम हो गया और आसपास का इलाका कुछ समय के लिए तनावग्रस्त रहा।

Tejashwi Yadav’s Big Announcement : पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय दोगुना, 50 लाख रुपये का बीमा और कर्मकारों को ब्याज मुक्त कर्ज

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है ताकि दोषियों की पहचान की जा सके।

इस घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ की अस्मिता पर हमला है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    Latest News

    थाना भाटापारा ग्रामीण के उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का हृदयाघात से आकस्मिक निधन

    बलौदाबाजार-भाटापारा, 23 फरवरी 2026।थाना भाटापारा ग्रामीण में पदस्थ उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का आज दिनांक 23.02.2026 को...

    More Articles Like This