प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा अभिनंदन कार्यक्रम में हुए शामिल सांसद वीडी शर्मा ने किया बड़ा ऐलान

Must Read

प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा अभिनंदन कार्यक्रम में हुए शामिल सांसद वीडी शर्मा ने किया बड़ा ऐलान

खजुराहो- लोकसभा चुनाव के बाद आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा कार्यकर्ता अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल हुए। खजुराहो के फैसिलिटेशन सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने राजनगर विधानसभा की जनता का धन्यवाद देते हुए कहा कि, जिस तरह से खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में 57 प्रतिशत वोट प्रतिशत होने के वावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से 68 प्रतिशत वोट शेयर भाजपा को मिला है। वहीं राजनगर विधानसभा में 273 बूथ में जिनमें सिर्फ 5 बूथ भाजपा हारी है तो बाकी शेष सभी बूथों पर भाजपा जीती है।

भाजपा कार्यकर्ता और राजनगर विधानसभा की जनता की बदौलत जो आशीर्वाद मिला है उसका कर्ज नहीं चुकाया जा सकता सिर्फ प्रयास किए जा सकते हैं। वहीं इस सम्मलेन के बाद खजुराहो सांसद ने फूल की वर्षा करके कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और धन्यवाद दिया।

कार्यकर्ता अभिनन्दन कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए खजुराहो सांसद ने खजुराहो में फ़िल्म सिटी को लेकर सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री,डॉ. एल. मुरुगन के द्वारा फ़िल्म प्रोडूसर्स की मांग पर भविष्य में खोले जाने को लेकर भी चर्चा की गई है खजुराहो से अच्छी जगह कोई नहीं हो सकती, भविष्य में खजुराहो को फ़िल्म सिटी की सौगात मिल सकती है। मीडिया से बात करते हुए खजुराहो सांसद ने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से खजुराहो में सैनिक स्कूल खोले जाने का प्रपोजल दिया है, मेरा एक प्रयास है सफलता मिल भी सकती है, आगे देखते हैं क्या होता है।

Latest News

मोदी सरकार ने MP को दिया बड़ा तोहफा: 5 नए आयुर्वेद महाविद्यालय की सौगात, 50 बिस्तर वाले 2 आयुष चिकित्सालयों को भी मिली स्वीकृति

भोपाल। राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत प्रदेश में 5 नवीन शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय और 2 नवीन 50 बिस्तरीय आयुष चिकित्सालयों...

More Articles Like This