राज्य सरकार ने कर्मचारियों के हित में लिया बड़ा फैसला , नहीं काटा जाएगा वेतन

Must Read

राज्य सरकार ने कर्मचारियों के हित में लिया बड़ा फैसला , नहीं काटा जाएगा वेतन

उत्तराखंड के पूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत उपनलकर्मियों के लिए राहत भरी खबर है। मानदेय वृद्धि और हटाए गए कर्मचारियों को पुन रखे जाने के फैसले के बाद अब राज्य सरकार ने कर्मियों के हित में एक और बड़ा फैसला किया है। अब 8 दिन की हड़ताल की अवधि का मानदेय नहीं काटा जाएगा, इसे छुट्टी में समायोजित किया जाएगा। हालांकि शासन द्वारा अवकाश अवधि के समायोजन की मंजूरी इस शर्त पर दी जा रही है कि भविष्य में पुन: इसे ना दोहराया जाए।

दरअसल, फरवरी में प्रदेश के 25 हजार उपनल कर्मचारी मानदेय बढ़ाने सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कार्यबहिष्कार पर चले गए थे, जिससे सरकारी काम पर असर पड़ने लगा था। इसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी और सचिव सैनिक कल्याण ने कर्मचारी संघ से मुलाकात की और मानदेय बढ़ने समेत विभिन्न मांगों के लिए समिति गठन का आश्वासन दिया, इसके बाद कर्मचारियों ने आंदोलन स्थगित किया था। लेकिन इन कर्मचारियों पर हड़ताल की अवधि का मानदेय कटने का डर सता रहा था, हालांकि अब सैनिक कल्याण सचिव के आदेश में के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This