Tuesday, February 24, 2026

State Festival: छत्तीसगढ़ पेंशनर्स महासंघ ने मांगा 3% डीए-डीआर, कहा– मोदी की गारंटी पूरी करें सीएम विष्णुदेव साय

Must Read

State Festival रायपुर, 24 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ में राज्य स्थापना दिवस (राज्योत्सव) के मौके पर पेंशनरों और कर्मचारियों ने सरकार से बड़ी उम्मीदें लगा रखी हैं। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आग्रह किया है कि 1 नवंबर को राज्योत्सव आयोजन के अवसर पर केंद्र सरकार के समान जुलाई 2025 से बकाया 3% महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) एरियर सहित जारी करने की घोषणा की जाए।

प्रतिबंधित कैप्सूल तथा इंजेक्शन एम्पुल बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार करने वाले एक आरोपी के साथ में एक सप्लायर को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार

महासंघ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “मोदी की गारंटी” पर अमल करते हुए राज्य सरकार को यह आदेश तत्काल जारी करना चाहिए ताकि कर्मचारियों और पेंशनरों का भरोसा मजबूत हो।

Purchased Paddy: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर संकट, सेवा सहकारी कर्मचारी 3 नवंबर से करेंगे हड़ताल

कर्मचारियों और पेंशनरों में बढ़ रही नाराजगी

जारी विज्ञप्ति में महासंघ ने बताया कि गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और बिहार जैसे भाजपा शासित राज्यों ने पहले ही अपने कर्मचारियों और पेंशनरों को 58% डीए-डीआर (एरियर सहित) का लाभ दे दिया है।
लेकिन छत्तीसगढ़ में आदेश जारी करने में लगातार देरी की जा रही है, जिससे कर्मचारियों और पेंशनरों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

    Latest News

    थाना भाटापारा ग्रामीण के उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का हृदयाघात से आकस्मिक निधन

    बलौदाबाजार-भाटापारा, 23 फरवरी 2026।थाना भाटापारा ग्रामीण में पदस्थ उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का आज दिनांक 23.02.2026 को...

    More Articles Like This