Sunday, February 22, 2026

श्रीनगर हाईवे बंद, बादल फटने से रामबन में मची अफरातफरी, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Must Read

नई दिल्ली.जम्मू-कश्मीर में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। रामबन जिले के सेरी बागना इलाके में रविवार सुबह बारिश के बाद बादल फटने से 3 लोगों की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। पहाड़ का मलबा गांव की तरफ आ गया, जिसके चपेट में कई लोग और घर आ गए। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

उधर, रामबन जिले के बनिहाल इलाके में कई जगह लैंडस्लाइड घटनाएं हुई हैं। इसकी वजह से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद कर दिया गया है। सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। किश्तवाड़-पद्दर मार्ग भी बंद है। यहां वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। अधिकारियों ने मौसम साफ होने के बाद ही हाईवे पर सफर करने की अपील की है।

लैंडस्लाइड के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें पहाड़ से मलबा गिरते देखा जा सकता है। कुछ इलाकों में पहाड़ का मलबा सड़कों और रिहायशी इलाकों तक पहुंच गया है। एक वीडियो में तीन-चार टैंकर और कुछ अन्य गाड़ियां मलबे में पूरी तरह दबी हुई दिख रही हैं। इसके अलावा होटल और घर भी मलबे से प्रभावित दिख रहे हैं।

    Latest News

    India To Become A Semiconductor Hub : पीएम मोदी ने ग्रेटर नोएडा में रखी ₹3,706 करोड़ के ‘चिप प्लांट’ की नींव; बोले- “यही बनेगा...

    नोएडा/ग्रेटर नोएडा: भारत को वैश्विक तकनीकी मानचित्र पर 'सेल्फ-रिलायंट' (आत्मनिर्भर) बनाने की दिशा में शनिवार (21 फरवरी, 2026) को...

    More Articles Like This