तेज रफ्तार माजदा अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी,9 लोग हुए घायल

Must Read

तेज रफ्तार माजदा अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी,9 लोग हुए घायल

जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम पिपरसत्ती गांव में मोड़ के पास तेज रफ्तार माजदा वाहन अनियंत्रित होकर तालाब के अंदर जा पलटी है। माजदा वाहन में 30 लोग सवार होकर चमत्कारी तालाब में नहाने के लिए जा रहे थे।

हादसे में एक बच्ची सहित 9 लोगों को चोट आई है। सभी को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल अकलतरा में भर्ती कराया गया है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी अनुसार, अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम मधुवा के रहने वाले सभी 30 लोग आज सुबह करीबन 5 बजे अपने घर से माजदा वाहन में सवार होकर मुंगेली जिले के पेंड्री गांव के तालाब में नहाने के लिए जा रहे थे। चालक वाहन को तेज रफ्तार से चला रहा था। पिपरसत्ती गांव पहुंचे थे की वाहन चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे तालाब में माजदा वाहन जा पलटी।

Latest News

शाम को व्हाट्सएप पर भेजा मैसेज, सुबह होते ही मौके पर पहुंच गए तहसीलदार, हाईकोर्ट ने कार्रवाई पर लगाई रोक

बिलासपुर। तहसीलदार ने शाम 6 बजे व्हाट्सएप में बेदखली नोटिस भेजा और अगले दिन सुबह कार्रवाई प्रारंभ कर...

More Articles Like This