तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, 1 की हुई मौत

Must Read

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, 1 की हुई मौत

मंडला जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 स्थित टिकरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार में सवार बेटे की मौत हो गई है। चार अन्य घायल हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए मंडला पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि रायपुर पुलिस विभाग में आरक्षक- चालक के पद पर पदस्थ सुनील कुमार शर्मा का परिवार रायपुर से ग्वालियर जा रहा था‌।

मंडला – जबलपुर मार्ग पर टिकरिया थाना से लगभग 1 किलोमीटर पहले किसी अन्य वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में कार क्रमांक CG04 एच एम 0029 का चालक अमित कस्तूरिया पिता मनोज कार से नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार में होने के कारण कार सीधे खाई में जा गिरी।

Latest News

Pitra Paksha 2024: पितृ पक्ष में आपको सपने में दिखे ये सभी चीजें तो जाने क्या है इसका इशारा

पितृपक्ष शुरू हो चुका है. 2 अक्टूबर तक पितरों के श्राद्ध और तर्पण किए जा सकेंगे. इस दौरान अगर,...

More Articles Like This