तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर

Must Read

तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर

कोरबा- बालको के चुइया हरदीमाड़ा मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दिया। इस हादसे में ऑटो सवार और 10 यात्री घायल हो गए जिसमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। कार चालक भी घायल है। सभी घायलों को 108 और 112 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो सवार सभी लोग कोरबा स्थित बैंक आए हुए थे। वापस लौटते समय सामने से आ रही कार की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद ऑटो चालक नियंत्रण नही रख पाया और ऑटो सड़क से उतर कर पेड़ से जा टकराई। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई और राहगीरों ने इसकी सूचना 112 और 108 को दी।

Latest News

एकता विहार दादरखुर्द के लोगों की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने सीसी रोड़ और नाली बनवाने का दिया आश्वासन…

कोरबा :- छत्तीसगढ़ राज्य के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन से उनके निवास स्थान पर एकता विहार दादरखुर्द वार्ड क्रमांक...

More Articles Like This